MP: जल्द मिलेगी गर्मी- उमस से राहत, IMD ने जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में बारिश की जताई संभावना

Monday, 4 September 2023

/ by BM Dwivedi

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून की बेरुखी के चलते लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी और उमस बेचैन कर रही है। वहीं किसानों खेती सूख रही है। मौसम विभाग ने 11 दिन बाद अब मानसून ब्रेक खत्म होने की उम्मीद जताई है। IMD भोपाल के मुकाबिक बंगाल की खाड़ी से सिस्टम एक्टिव होने से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा। वहीं मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जबकि 5 सितंबर से राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश हो सकती है।


IMD भोपाल के अनुसार जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। जिससे अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, दमोह, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पन्ना, सागर, सतना, सिवनी, रीवा, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया में बारिश के आसार हैं। 


IMD भोपाल के मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक सोमवार को मानसून ब्रेक खत्म हो जाएगा।  6 से 7 सितंबर तक लो प्रेशर एरिया सक्रीय हो सकता है। ऐसे में मध्यप्रदेश के पूर्वी भाग में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीँ प्रदेश के अन्य हिस्सों का भी मौसम बदला रहेगा। यह सिस्टम आगामी 18 से 19 सितंबर तक एक्टिव रह सकता है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved