रीवा/सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में स्थित व्हाइट टाइगर सफारी मुकुंदपुर में बटरफ्लाई पार्क का जनसंपर्क एवं पीएचई मंत्री राजेन्द्र शुक्ल (Public Relations and PHE Minister Rajendra Shukla) ने लोकार्पण किया। इस दौरान शुक्ल ने 3 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे रेप्टाइल पार्क (Reptile Park) का भी भूमिपूजन किया। इस रेप्टाइल पार्क में 12 किस्मों के सांप रखे जाएंगे। दिल्ली से टाइगर सफारी को प्राप्त हुए सफेद बाघ को बाड़े में छोड़ा गया है। शुक्ल ने कहा कि ग्वालियर से भी शीघ्र ही सफेद बाघों का नया जोड़ा लाने के प्रयास किये जा रहे हैं, उम्मीद है कि जल्दी है मिल जायेंगे।
सफेद बाघों का ब्राीडिंग सेंटर बनेगा
उन्होंने कहा कि महाराजा मार्तण्ड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी (Maharaja Martand Singh White Tiger Safari) को सफेद बाघों का ब्राीडिंग सेंटर बनाएंगे। वन विभाग के विशेषज्ञ इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं। इन प्रयासों के सफल होते ही व्हाइट टाइगर सफारी विश्व में अनूठा स्थान हासिल कर लेगा। बतादें कि व्हाइट टाइगर सफारी की स्थापना साल 2016 में की गई थी। तब से निरंतर इसका विस्तार हो रहा है, इसमें आज 250 वन्य प्राणी हैं। बटरफ्लाई पार्क का शुभारंभ भी हो गया है। इसके साथ ही शीघ्र ही रेप्टाइल पार्क का निर्माण पूरा हो जायेगा। बतादें कि व्हाइट टाइगर सफारी (White Tiger Safari) के निर्माण के बाद 46 सालों के बाद विंध्य में सफेद बाघों की वापसी हुई। यह विश्व स्तरीय पार्क की ओर निरंतर अग्रसर है।
सफारी के संचालक सूरज सिंह सैयाम के मुताबिक प्रस्तावित 40 में से 34 बाड़ों का निर्माण पूर्ण हो गया है। शेष कार्यों भी तेजी से जारी हैं। इस दौरान राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल (Ramkhelavan Patel) ने कहा कि व्हाइट टाइगर सफारी (White Tiger Safari) विंध्य क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में अपना स्थान बना चुका है।
No comments
Post a Comment