MP: आप के घोषित किये 29 प्रत्याशी, भाजपा से आईं ममता को चाचौड़ा से मिला टिकट, रीवा से दीपक को मौका

Tuesday, 3 October 2023

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट, भोपाल। आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 29 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इसमें भाजपा से आईं पूर्व विधायक ममता मीणा को चाचौड़ा से टिकट दिया है। चाचौड़ा में अभी कांग्रेस से विधायक लक्ष्मण सिंह हैं। भाजपा ने प्रियंका मीणा पेंची को टिकट दिया है। ममता इसी से नाराज होकर आप में आईं। कांग्रेस से लक्ष्मण सिंह का टिकट लगभग तय है। इससे त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है। भोपाल में नरेला से मंत्री विश्वास सारंग के सामने कांग्रेस से आईं रईसा मलिक को उतारा है।

Also Read:MP: बैंक के कर्ज से दबे पति-पत्नी ने की आत्महत्या, दो साल की मासूम बेटी को छोड़ गए अकेला

इन्हे दिया गया टिकट 
भांडेर से रमणीदेवी जाटव, भिंड से राहुल कुशवाह, मेहगांव से सतिंदर भ्दौरिया, भोपाल उत्तर से मोहद सूद, नरेला से रईसा मलिक, दमोह से चाहतमणि त्रिपाठी, मलेहरा से चंदा किन्नर, महू से सुनील चौधरी, गंधवानी से भेरू सिंह अनारे, शिवपुरी से अनूप गोयल, सिवनी-मालवा से सुनील गौर, इंदौर-1 से अनुराग यादव, इंदौर-4 से पीयूष जोशी, बरगी से आंनद सिंह, पनागर से पंकज पाठक, पाटन से विजय मोहन पालहा, सेंधवा से नानसिंह नावडे, चाचौड़ा से ममता मीणा, देवतालाब से दिलीप सिंह, मनगंवा से वरुण अम्बेडकर, मऊगंज से उमेश त्रिपाठी, रैगांव से वरुण गुर्जर खटीक, मानपुर से उषा कौल, देवसर से रतीभान साकेत, सीधी से आनंद मंगल सिंह, बिजावर से अमित भटनागर, छतरपुर से भागीरथ पटेल, नागदा-खाचरौद से सुबोध स्वामी, रीवा से दीपक सिंह पटेल।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved