MP Election: भाजपा की बची 94 सीटों में से 92 फ़ाइनल, दो सीटों पर पेंच, आज जारी हो सकती है अंतिम सूची

Saturday, 21 October 2023

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट, भोपाल। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए बची 94 सीटों पर टिकट फ़ाइनल करने के लिए शुक्रवार को दिल्ली में मंथन किया। इस दौरान 92 के टिकट पर तो सहमति बन गई, लेकिन दो सीटों पर अभी पेंच भी फंस गया। माना जा रहा है कि इन दो सीटों पार भी शनिवार तक कैंडिडेट तय हो जायेंगे। भाजपा मुख्यालय दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य दिग्गज नेताओं ने उम्मीदवारों को लेकर मंथन किया।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश के कोर ग्रुप ने अपनी रिपोर्ट व पैनल बैठक के दौरान रखें। चुनाव अभियान समिति की बैठक में जो पैनल व सिंगल नाम तय किए थे, उन्हें रखा गया। करीब डेढ़ दर्जन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों में खींचतान थी। इनमें सिंगल नाम तय किए गए। मुख्य रूप से शिवपुरी, दमोह, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, इंदौर-3 सहित आधा दर्जन सीटों व चार से पांच मंत्रियों की सीटों पर मशक्कत की स्थिति थी। इसमें मंत्री गौरीशंकर बिसेन की जगह पुत्री मौसमी को टिकट मिल सकता है।

Also Read:Satna: सरेराह युवक ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ किए कई वार, बेसुध छोड़कर फरार, किसी ने रोकने की नहीं की हिम्मत

कांग्रेस सूची पर भी हुई चर्चा
भाजपा मुख्यालय दिल्ली में हुई बैठक में कांग्रेस की सूची के हिसाब से चेहरे तय करने पर भी चर्चा हुई। कुछ सीटों को लेकर बदले समीकरणों के आधार पर फैसला होना है। माना जा रहा है कि शनिवार को पीएम मोदी के ग्वालियर दौरे के बाद सूची जारी हो सकती है। बची 94 सीटों में 67 जीती और 27 हारी हैं।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved