Rewa:चोरों के डर से घर के सभी गहने डस्टबिन में छुपाकर चले गए घरवाले, 'दामाद जी' ने कूड़ागाड़ी में डाल दिया, और फिर...

Friday, 20 October 2023

/ by BM Dwivedi

 

रहिये अपडेट, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां रहने वाला एक परिवार किसी कार्य से राजधानी भोपाल गया हुआ था। भोपाल जाने से पूर्व चोरों के डर से परिवार ने अपने घर के सारे गहने डस्टबिन में छिपा दिए। गहने को डस्टबिन में छुपाने के बाद वो भोपाल चले गए। एक दिन बाद घरवालों को वापस आना था लेकिन उनसे पहले उनके दामाद आ गए। दामाद के घर आने के बाद घर के सामने से कचरा संकलन करने वाली गाड़ी गुजर रही थी। दामाद ने देखा कि घर पर कचरा रखा हुआ है, तो डस्टबिन में रखे गहनों से अंजान उन्होंने उसे उठाकर गाड़ी में फेंक दिया। कचरा गाड़ी कचरे सहित गहनों को लेकर डंपिंग यार्ड पहुंच गई। इस घटना को करीब 24 घंटे बीत गए। कचरे में फेंके गहने करीब 12 लाख रुपए के थे। 

Also Read:Singrauli: पत्नी की हत्या कर उसके शव का किया श्रृंगार और फिर खुद भी फंदे पर झूलकर कर ली खुदकुशी

घरवालों के वापस आने पर खिसकी पैरों तले जमीन
अगले दिन जब घरवाले भोपाल से वापस आये तो काफी देर बाद उनका ध्यान कचरे की तरफ गया। घरवालों ने डस्टबिन चेक किया तो उसमें से कचरा सहित सारे गहने भी गायब थे। यह देखकर घर की मालकिन के पैरों तले से जमीन खिसक गई। बाद में पूछताछ करने के बाद दामाद ने बताया कि उसने कचरे को कूड़ागाड़ी में डाल दिया है। इसके बाद घरवालों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने कूड़ागाड़ी को ढूंढना शुरू कर दिया। अब घरवाले पता लगाने की कोशिश में लगे हैं कि कूड़ागाड़ी कहां गई होगी। जब पता चला कि जिले का कूड़ा सबसे बड़े डंपिंग ग्राउंड पर जाता है। वहां जाकर काफी ढूंढने के बाद कूड़े में से 12 लाख रुपए के गहने मिल गए। गहने मिलाने के बाद घरवालों ने कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved