MP: मूल कांग्रेसियों को छोड़ दलबदलुओं को टिकट देने पर विरोध के सुर तेज, मुख्यालय व कमलनाथ के बंगले तक पहुंचे कार्यकर्ता

Saturday, 21 October 2023

/ by BM Dwivedi

 


रहिये अपडेट, भोपाल। कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी होने के बाद से विरोधी सुर तेज हो गए हैं। रीवा, सेमरिया, सिवनी मालवा, खातेगांव, जावरा, शुजालपुर, बुरहानपुर, गुना, महू, पवई और सेवढ़ा में बगावत देखने को मिल रही है। कुछ सीटों से विरोध करने वाले शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय भवन और कमलनाथ के बंगले तक पहुंच गए। आरोप लगाया जा रहा है कि जमीनी कार्यकर्ताओं का ध्यान नहीं रखा गया, सर्वे के नाम में अपनों को उपकृत किया जा रहा है। 

Also Read:Rewa:चोरों के डर से घर के सभी गहने डस्टबिन में छुपाकर चले गए घरवाले, 'दामाद जी' ने कूड़ागाड़ी में डाल दिया, और फिर...

बतादें कि कांग्रेस पार्टी ने 11 मौजूदा विधायको के टिकट काटे हैं, जबकि भाजपा से शामिल हुए कई लोगों को टिकट बांटे गए हैं। सबसे ज्यादा विरोध दलबदलुओं का हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर शुक्रवार को दिनभर विरोध प्रदर्शन चलता रहा। पवई से कांग्रेस उम्मीदवार बनाए मुकेश नायक का विरोध करने कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे। इसी प्रकार सेवढ़ा से दामोदर यादव के पक्ष में कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे और यहां घोषित प्रत्याशी का विरोध कर रहे थे। इसी तरह बैरसिया विधानसभा में घोषित उम्मीदवार का विरोध करने कार्यकर्ता कमलनाथ के बंगले तक जा पहुंचे। यहां से जयश्री हरिकरण को टिकट दिया गया है, जबकि यहां से रामभाई मेहर दावेदारी कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप नारेबाजी की और मुंडन भी कराया। इसी तरह से रीवा शहर से राजेंद्र शर्मा को टिकट दिया गया है। जबकि वरिष्ठ महिला नेता कविता पांडेय प्रबल दावेदार थीं। टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया जा रहा है। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved