Rewa: विंध्य के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पंजाब के CM, रीवा में भगवंत मान ने किया रोड शो, जनता से की ये अपील

Tuesday, 10 October 2023

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट, रीवा। AAP नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दो दिवसीय विंध्य के दौरे पर हैं। रीवा शहर में मंगलवार की शाम करीब साढे़ छह बजे से उन्होंने रोड शो किया। करीब 800 मीटर के इस रोड शो के दौरान उन्होंने केन्द्र की मोदी और राज्य की शिवराज सिंह सरकार पर कई सवाल उठए। इस दौरान उन्होंने  AAP पार्टी के पंजाब और दिल्ली के विकास मॉडल का जिक्र करते हुए रीवा में आप के प्रत्याशी दीपक सिंह के लिए वोट मांगे। भगवंत मान का रोड शो कॉलेज चौराहा से शुरू होकर मानस भवन होते हुए शिल्पी प्लाजा में समाप्त हुआ। रोड शो के बाद वो मीडिया से भी रूबरू हुए। इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए होटल चले गए। 

Also Read:Rewa: चोरों की अनोखी गैंग, चांद की रोशनी देख करते थे वारदात, कृष्ण पक्ष में चोरी और शुक्ल पक्ष में आराम, जानिए क्या है वजह

विंध्य में रीवा से कैंपेन की शुरुआत 

मीडिया से बातचीत के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज रीवा में हमारे कैंपेन की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा की मध्यप्रदेश में परिवर्तन की लहर है। यहां की जनता परिवर्तन चाहती है। हालांकि यहां की जनता ने पिछले चुनाव ने ही परिवर्तन का जनादेश दे दिया था, लेकिन कांग्रेस के कुछ नेताओं के हृदय परिवर्तन की वजह से ऐसा नहीं हो सका। लेकिन इस बार जनता के बीच में AAP के उम्मीदवार हैं जो बिकने वाले नहीं हैं। संजय सिंह की गिरफ़्तारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां उन्हें (केंद्र सरकार) जनता का साथ नहीं मिलता वहां ईडी का सहारा लेते हैं। 


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved