रहिये अपडेट, मैहर। विधायक नारायण त्रिपाठी (MLA Narayan Tripathi) भाजपा से इस्तीफा देने एवं नवगठित जिला मैहर बनने के बाद मंगलवार को पहली बार मैहर पहुंचे। यहां शक्ति प्रदर्शन किया। मैहर-कटनी सीमा से लगे झुकेही गांव से मैहर घंटाघर तक करीब 250 वाहनों के काफिले के साथ रोड शो करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। शक्ति प्रदर्शन के बाद शाम को घंटाघर में जनसभा की।
भाजपा को कोसा, कमलनाथ को सराहा
घंटाघर में जनसभा को संबोधित करते हुए नारायण भाजपा पर आक्रामक दिखे तो वहीँ कमलनाथ सरकार की तारीफ। कहा, भाजपा का चाल-चरित्र, चेहरा, छल, कपट और झूठ बड़ा घातक है। भाजपा भगवान राम के नाम पर अंतरराष्ट्रीय राजनीति करती है। उसी राम का चित्रकूट आज भी अपेक्षित है। कांग्रेस सरकार ने गोशालाएं बनवाईं, लेकिन गायों के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार गोमाता को न चारा दे रही न पानी। मैं झुक कर राजनीति नहीं करता। मेरी कांग्रेस से कोई डील नहीं हुई। मैं डील नहीं बल्कि विकास की बात करता हूं। वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, इसके पत्ते अभी तक नहीं खोले हैं। इतना जरूर कहा कि मेरे लिए जनता ही पार्टी है।
No comments
Post a Comment