रहिये अपडेट, रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा शहर में मजदूरों और पुलिस कर्मियों के बीच हुई हिंसक झड़प में तीन टीआई व दो आरक्षक सहित कई मजदूर घायल हो गए है। घायलों को संजय गांधी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कई लोगों हिरासत में भी लिया है। यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे ढकेहा तिराहे पर हुई। इस दौरान मजदूरों ने जमकर उत्पाद मचाया और कार में आग लगा दी। उपद्रवियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठियां भी बरसाई। अब स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस सीसीटीवी कैमरा के आधार पर पत्थर मारने और आग लगाने वालों को चिन्हित कर रही है।
ऐसे हुआ विवाद
बता दें कि काम की तलाश में शहर आने वाले मजदूर ढकेहा तिराहा रोजाना बड़ी संख्या में एकत्र होते हैं। बुधवार की सुबह भी काम के इंतजार में इस चौराहे में मजदूर खड़े हुए थे। इसी दौरान वहां संचालित दुकान संचालक और सिक्योरिटी कर्मचारी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी, जिसमें एक मजदूर घायल हो गए है। इसके बाद आक्रोशित मजदूरों की भीड़ ने दुकान में तोड़फोड शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस पर भी डंडे और पत्थर से हमला कर दिया है। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया और लार्ठी चार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान ढकेहा तिराहे पर करीब आधे घंटे तक सड़़क पर दोनों और से जमकर लाठियां और पत्थर चले।
No comments
Post a Comment