रहिये अपडेट, भोपाल। राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युयक की सिगरेट पीने के दौरान झुलसने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शाहजहांनाबाद का अजय (27) पिता मदनलाल पंथी घर में बच्चों के साथ मस्ती कर रहा था। उसने बच्चों पर स्नो छिड़का, फिर बच्चों के कमरे से निकलते ही दरवाजा बंद कर सिगरेट सुलगाने लगा। लाइटर जलाते ही कमरे में आग भभक उठी। शोर सुनकर परिजन दौड़े। दरवाजा तोड़कर आग बुझाई और हमीदिया अस्पताल ले गए। 7 दिन के इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। अजय के भाई राजेश ने बताया, उसे कबाड़ से फोम स्प्रे मिला था।
इसलिए खतरनाक है स्नो स्प्रे
स्नो स्प्रे बेहद खतरनाक है। इसमें ज्यादा ज्वलनशील प्रॉपेन और ब्यूटेन केमिकल हवा के तेज दबाव के साथ मिश्रित किए जाते हैं। चिंगारी की चपेट में आते ही इस स्प्रे के साथ आग तेजी से भड़कती है।
No comments
Post a Comment