रहिये अपडेट, एजेंसी। भारत का एक और दुश्मन पाकिस्तान में ढेर हो गया। उसकी गोली लगने से मौत हो गई। लश्कर ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के पूर्व कमांडर अकरम खान उर्फ अकरम गाजी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। अकरम अक्सर भारत के खिलाफ जहर उगलता था। वह 2018 से 2020 तक लश्कर (Lashkar) में भर्ती का काम देखता था। गुरुवार को पाकिस्तान के बाजौर में अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर अकरम गाजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बतादें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब पाकिस्तान में इस तरह से किसी आतंकी की हत्या हुई है। इससे पूर्व भी भारत के कई मोस्ट वांटेड आतंकी मारे जा चुके हैं।
इससे पहले भी हो चुकीं ऐसी घटनाएं
अकरम गाजी अकरम लश्कर के टॉप कमांडर्स में रहा है। वह काफी समय तक आतंकी गतिविधियों में शामिल था। गुरुवार को पाकिस्तान के बाजौर में अज्ञात हमलावरों ने अकरम गाजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले भी पाकिस्तान में ऐसे ही कई आतंकियों को निशाना बनाया जा चुका है। इससे पहले भी मुफ्ती कैसर फारूक, एजाज अहमद अहंगर, खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़, बशीर अहमद पीर जैसे अन्य आतंकियों को भी अज्ञात हमलावर मार गिरा चुके हैं।
No comments
Post a Comment