MP: शहर के बीचों बीच अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, संचालक सहित तीन की मौत

Wednesday, 1 November 2023

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट, दमोह। शहर के बीचों बीच फुटेरा वार्ड की अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। हादसे में फैक्ट्री संचालक सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। 12 से ज्यादा लोग घायल हैं। विस्फोट से पक्का मकान ढह गया। काम कर रहे मजदूर मलबेे में दब गए। इतना ही नहीं विस्फोट से आसपास के कई मकानों की खिड़कियां तक टूूट गईं। दो किमी तक धमाके की आवाज सुनाई दी। फायर ब्रिगेड ने बारूद में लगी आग बुझाई। 


दो घंटे तक चला रेस्क्यू 
इसके बाद शवों और घायलों को निकालने का रेस्क्यू शुरू हुआ। दो घंटे तक चले रेस्क्यू में फैक्ट्री संचालक अभय भोज गुप्ता, महिला मजदूर अपूर्वा (19) पिता कैलाश खटीक और रिंकी (32) पिता शंकरलाल कोरी के शव मिले हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। 20 साल पहल चार की मौत : धमाके वाले इलाके में घनी अबादी है। कुछ दिन पहले शिकायत होने के बाद भी प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। 20 साल पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी, जिसमें चार की जान गई थी।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved