रीवा में चलेंगी Electric Bus, सूत्र सेवा का बदलेगा स्वरूप, 7 रूटों पर चलाई जाएंगी इलेक्ट्रॉनिक बसें

Saturday, 25 November 2023

/ by BM Dwivedi

 

रहिये अपडेट, रीवा। शहरों में यात्री बसें संचालित करने के लिए अमृत योजना के तहत सूत्र सेवा की शुरुआत की गई थी। जिसके तहत रीवा में भी इसकी शुरुआत की गई थी, लेकिन अब समय के साथ योजना को अपडेट किया जा रहा है। सूत्र सेवा के तहत चलने वाली डीजल बसों की संख्या अब नहीं बढ़ाई जाएगी। सूत्र सेवा में अब इलेक्ट्रानिक बसों का संचालन किया जायेगा। इसके लिए रीवा नगर निगम को प्रथम चरण में सात रूटों पर यात्री बसें संचालित कराने की मंजूरी मिल गई है। जिसके लिए नगर निगम अब टेंडर आमंत्रित करने की तैयारी कर रहा है। योजना के नए स्वरूप के साथ अगले महीने टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Also Read:Rewa: मतदान केंद्रों से फोटो व वीडिओ वायरल करने वालोें पर कभी भी हो सकती है FIR, हरदा व विदिशा में पहले ही दर्ज हो चुका प्रकरण

13.83 करोड़ से होगा बसों का संचालन 
बतादें कि पहले चरण में रीवा शहर के लिए जो प्रारूप तैयार किया गया था उसके अनुरूप बसों का संचालन नहीं हो पाया। कुछ समय पूर्व शासन ने डीजल बसों के स्थान पर इलेक्ट्रानिक बसों के संचालन का निर्देश दिया था। जिस पर रीवा नगर निगम ने अपने स्तर पर कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजा था। जिसकी मंजूरी मिलने के बाद, अब पहले चरण में सात इलेक्ट्रानिक बसों का संचालन किया जायेगा। जिसके लिए 13.83 करोड़ रुपए खर्च करने की तैयारी है। फ़िलहाल रीवा से आसपास के दूसरे शहरों को जोडऩे के लिए बसें चलाई जाएंगी। इसके बाद अगले चरण में शहर के अंदर भी इलेक्ट्रानिक एसी बसों का संचालन किया जाएगा।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved