रहिये अपडेट, खरगोन। 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवम्बर को मतदान होना है। ऐसे में आज मतदान दल पोलिंग बूथ के लिए रवाना हो गए। ऐसे में एक पोलिंग अफसर अपने लुक्स को लेकर मीडिया की सुर्खियों में आ गईं। मध्य प्रदेश के खरगोन में पीजी कॉलेज परिसर में पोलिंग अफसर विराज नीमा मतदान सामग्री लेने पहुंची हुई थीं। इस दौरान उन्होंने पिंक साड़ी, आंखों पर काला चश्मा और हाथ में सुंदर-सी घड़ी पहने हुए थीं। विराज का लुक देखते ही बन रहा था। अन्य मतदान कर्मियों के बीच वो अलग ही नजर आ रही थीं। विराज नीमा पेशे से सरकारी स्कूल में टीचर हैं। लोकतंत्र के पर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए ईवीएम समेत मतदान सामग्री लेकर साथी अधिकारियों के साथ विराज नीमा अपने बूथ केंद्र नूतन नगर के लिए रवाना हुईं।
मानती हैं खुद को सौभाग्यशाली
पोलिंग ऑफिसर विराज नीमा मुताबिक वो पहले भी चुनाव में अपनी ड्यूटी निभा चुकी हैं। लोकतंत्र के पर्व के भागीदार बनकर अपने आपको सौभाग्यशाली मानती हैं। बतादें कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश की रीवा द्विवेदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। जिसकी वजह से उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई थी। चुनाव में उनकी ड्यूटी मोहनलालगंज के मतदान केंद्र में लगी थी। उस दौरान महिला पोलिंग अधिकारी को पीली साड़ी और काले चश्मे में ईवीएम मशीन ले जाते देखा गया था। रीना द्विवेदी लखनऊ के लोक निर्माण विभाग कार्यालय में क्लर्क हैं।
No comments
Post a Comment