MP: अनास नदी में मिली अमेरिका की अमेजन में पाई जाने वाली सेलफिन कैटफिश, इको सिस्टम के लिए खतरनाक

Sunday, 5 November 2023

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट, झाबुआ। अमेजन नदी में पाई जाने वाली सेलफिन कैटफिश अनास नदी में मिली है। इस मछली को नदी के इको सिस्टम के लिए खतरनाक माना जाता है। मछली कहां से यहां पर आई यह भी आश्चर्य का विषय है। दरअसल माधोपुरा में अनास नदी मछली पकड़ने गए ग्रामीण कालू के जाल में यह मछली फंसी। सेलफिन कैटफिश दक्षिण अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाती है। एल्गा खाने वाली यह एक फुट लंबी मछली तेजी से फैलने वाली प्रजाति है। यह 49 सेंटीमीटर तक बढ़ सकती है और 310 ग्राम तक इसका वजन हो सकता है। वाराणसी में जब गंगा नदी में यह मछली पाई गई थी, तो वैज्ञानिक चिंता में पड़ गए थे।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved