पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के सीएम, जानिए किसने रखा हैरान करने वाला यह प्रस्ताव

Tuesday, 12 December 2023

/ by BM Dwivedi

 

रहिये अपडेट, नई दिल्ली। भाजपा ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान में भी सीएम का फैसला कर दिया है। बीजेपी ने अपनी हैरान कर देने वाली शैली में एक बार फिर से सभी को चौंका दिया। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मंगलवार को राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के तौर पर जब भजन लाल शर्मा का नाम घोषित कर दिया। हालांकि कोई सपने में भी नहीं सोचा था कि जो व्यक्ति पहली बार चुनाव लड़कर विधायक बना हो, उसे पार्टी राज्य की शीर्ष कुर्सी पर बैठा देगी। इतना ही नहीं, सीएम कैंडिडेट की घोषणा के लिए विधायक दल की बैठक से पूर्व ग्रुप फोटो सेशन में भी भजन लाल शर्मा तीसरी पंक्ति में बैठे हुए थे। 

Read Alsow: MP: 'मामा' की विदाई मोहन यादव के हाथो मध्यप्रदेश की कमान, राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा होंगे डिप्टी सीएम

वसुंधरा राजे ने रखा प्रस्ताव 
हालांकि भजन लाल शर्मा भले ही पहली बार चुनाव लड़कर विधायक बना हो लेकिन वह राजस्थान में कोई नए नेता है। पार्टी व संगठन में लंबे वह समय से काम कर रहे हैं और प्रदेश महामंत्री थे। अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत उन्होंने भाजपा की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लंबे समय से जुड़े रहे। शर्मा ने अपने सीएम चुने जाने पर प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि निस्संदेह यह एक आश्चर्यजनक फैसला है। बतादें कि पार्टी मुख्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सभी ने स्वीकार कर लिया।

Read Alsow: CG CM: विष्णु देव साय लेंगे छत्तीसगढ़ के CM की शपथ, दो डिप्टी CM भी होंगे, पहली बार CG में आदिवासी समुदाय से मुख्यमंत्री

राजस्थान में भी दो उपमुख्यमंत्री
भजनलाल शर्मा (56) ने जयपुर की सांगानेर सीट से 48,081 वोटों से जीत कर आये हैं। वह भरतपुर जिले का रहने वाले हैं। शर्मा राजनीति विज्ञान में स्नातक है। भजनलाल वर्तमान में भाजपा के प्रदेश महासचिव हैं। विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दो सह-पर्यवेक्षक विनोद तावड़े और सरोज पांडे मौजूद रहे। विधायक दल की बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने मीडिया को बताया कि दो उपमुख्यमंत्री विधायक दीया कुमारी व प्रेम चंद बैरवा होंगे। वहीं वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जायेगा। 


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved