रहिये अपडेट, नई दिल्ली। चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। जिसमें मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बन सकती है। तीन राज्यों में बड़ी जीत हासिल करने के बाद पीएम मोदी बीजेपी दफ्तर पहुंचे। जहां उनका सम्मान किया गया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, आज की जीत ऐतिहासिक है। यह 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना की जीत है। यह देश के करोडो भारतीयों की जीत है। यह 'विकसित भारत' की आवाज जीत गई है। 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प की जीत है।
सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं!
— BJP (@BJP4India) December 3, 2023
Victory celebrations at BJP headquarters in New Delhi. https://t.co/IHZIQB5xXe

No comments
Post a Comment