रहिये अपडेट कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक हंसते खेलते परिवार को बिल्ली पालना भारी पड़ गया। बिल्ली के कटाने से युवक की मौत हो गई। अपने इकलौते बेटे को खोने के बाद सदमे में पिता ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह से दो लोगों की मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। दरअसल पागल कुत्ते के काटने से संक्रमित हुई बिल्ली का दांत लगने से युवक रेबीज का शिकार हो गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। अब पूरे परिवार की जांच की जा रही है। क्योंकि इससे पहले भी रेबीज की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है। इसलिए जरूरी है कि जानवरों को पालने में सावधानी बरतें ताकि ऐसी घटना से बचा जा सके। बतादें कि कुछ दिन पहले गाजियाबाद में एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया था। उसे कुत्ते ने काट लिया था, लेकिन घर वालों को इसकी जानकारी नहीं हो पाई। रेबीज फैलने के बाद उसका इलाज शुरू हुआ लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
शादी आया हुआ था भोपाल, तभी बिगड़ी हालत
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर कस्बे के अशोक नगर निवासी अजीम ने घर में बिल्ली पाल रखी थी। कुछ समय पहले एक पागल कुत्ते ने बिल्ली पर हमला किया था, जिससे वह रेबीज का शिकार हो गई। लेकिन अजीम के घर वाले इस बात से अंजान थे और घर पर ही बिल्ली का इलाज कर रहे थे। उसके घावों में दवा लगते वाक्य बिल्ली ने अजीम को काट लिया। कुछ दिन बाद बिल्ली मर गई। इस बीच अजीम अपने पिता इम्तियाजुद्दीन के साथ शादी में भोपाल में गया। भोपाल में उसकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों को दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। परिजन उसे घर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जवान बेटे की मौत से पिता को इस कदर सदमा लगा कि उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया। जिससे गुरुवार रात उनकी मौत हो गई। अब परिवार के अन्य सदस्यों की रेबीज की जांच कानपुर में कराई जा रही है।
No comments
Post a Comment