MP: हैवान बन गया देवर, जरा सी बात पर काट दिया भाभी के हाथ का अंगूठा, दो लोगों पर मामला दर्ज

Friday, 1 December 2023

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट, दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के करोंदी पड़रिया गांव में एक शख्स ने अपनी भाभी के हाथ का अंगूठा दांतों से काट दिया। अंगूठा कटकर अलग हो गया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल लाया गया। जानकारी  मुताबिक करोंदी पड़रिया निवासी कुशल लोधी ने अपनी गाय को भाभी आशा पति पुलंद लोधी के घर के सामने लगे बिजली के खंभे से बांध दी। कुछ देर बाद जब कुशल की भाभी ने बिजली के पोल से गाय को बंधा देखा तो देवर से कहा कि इस पोल में करंट आ जाता है। गाय को दूसरी जगह बांध दो। यह सुनते देवर और उसकी पत्नी गुस्से से आग बबूला हो गए। दोनों ने विवाद करते हुए गालियां देना शुरू कर दिया। भाभी आशा ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो देवर कुशल ने भाभी के हाथ का अंगूठा अपने दांतों में दबाकर काट दिया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी वहां से भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्जकर दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। 

Read Alsow: MP: डंपर का चालक ने एमबीबीएस की तीन छात्राओं को कुचला, एक की मौत, बेटी की शव देख मां की पथराई आंखें, दुःख में बेजान से हो गए पिता

नहीं जुड़ पाया अंगूठा 
पुलिस के मुताबिक घायल आशा ने बताया कि उसके देवर से पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। देवर जब अपनी गाय बिजली पोल से बांधकर चला गया तो उसने पोल में करंट आने की बात देवर से कही तो देवर और उसकी पत्नी ने उस पर हमला कर दिया। देवर ने दाएं हाथ का अंगूठा दांतों से काटकर अलग कर दिया। घटना के दौरान उसके पति भी घर पर नहीं थे। कटे अंगूठे के साथ आशा लोधी को स्वास्थ केंद्र लाया गया। जहां महिला का उपचार किया, लेकिन अंगूठे को फिर से नहीं जोड़ा जा सका। चिकित्सक का कहना था कि समय अधिक होने के कारण अंगूठा दोबारा जुड़ना संभव नहीं है। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved