रहिये अपडेट, रीवा। मऊगंज से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पटेल जीत गए हैं। उन्हें 70119 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के सुखेन्द्र सिंह बन्ना 62945 वोट मिले हैं। इस तरह से भाजपा के प्रदीप पटेल 7174 वोटों से जीत दर्ज की है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से कुछ महीने ही रीवा से अलग होकर जिला बने मऊगंज में जिला बनने के बाद पहली बार विधानसभा का चुनाव हुआ है। यहां पर जिला बनाने का संघर्ष करने वाले कांग्रेस की ओर से सुखेन्द्र सिंह बन्ना हैं तो जिला बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रदीप पटेल भाजपा से प्रत्याशी हैं। नया जिला गठित होने के बाद भाजपा ने अपने विरोध को कम किया है। वहीं सुखेन्द्र सिंह लगातार क्षेत्र में बने रहने वाले नेता हैं। विधायक के खिलाफ नाराजगी का फायदा कांग्रेस को मिलने की उम्मीद थी। वही आम आदमी पार्टी और बसपा ने भी जोर लगाया है। हालांकि मऊगंज सीट पर भी भितरघात की चर्चा है। यहां के भाजपा कार्यकर्ता टिकट का विरोध करने भोपाल तक पहुंच गए थे, टिकट में बदलाव नहीं हुआ तो कई नेताओं द्वारा भितरघात करने पर उतर आये थे। लेकिन अब चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। जिसमे भाजपा ने जीत हासिल की है। इस तरह मिले वोट -
PRADEEP PATEL (BJP) 70119
SUKHENDRA SINGH BANNA (Indian National Congress) 62945
BHAIYALAL KOL (Bahujan Samaj Party) 12396
No comments
Post a Comment