रहिये अपडेट रीवा. सिरमौर विधानसभा सीट में भाजपा के दिव्यराज सिंह ने जीत हासिल की है। भाजपा के दिव्यराज सिंह ने 54875 वोट हासिल किये। जबकि दूसरे स्थान पर बसपा के वीडी पांडेय 41085 मत हासिल किये है। इस तरह से 13790 मतों से भाजपा ने जीत दर्ज की मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में रीवा जिले की सिरमौर विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला था। यहां से बसपा ने सोशल इंजीनियरिंग फार्मूले पर ब्राह्मण प्रत्याशी उतारा है। भाजपा के लिए सुरक्षित मानी जाने वाली यह सीट त्रिकोणीय मुकाबले में फंस गई थी। सिरमौर में भाजपा का खाता खोलने वाले दिव्यराज सिंह तीसरी बार चुनाव जीत कर अपना दबदबा कायम रखा है। हालांकि पिछले दो चुनावों के मुकाबले उनका यह चुनाव मुश्किल माना जा रहा था। कांग्रेस ने रामगरीब कोल तीसरे स्थान पर रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments
Post a Comment