भीषण ठंड मेें सफाईकर्मियों का समय बढ़ाने की मांग, महापौर, स्पीकर एवं आयुक्त दिखायें मानवीयता

Wednesday, 17 January 2024

/ by BM Dwivedi



रहिये अपडेट, रीवा।
ठंड के लगातार बढ़ते प्रभाव को देखते हुए महापौर, स्पीकर एवं आयुक्त से मांग की गई है कि, विभिन्न वार्डों में काम करने वाले सफाईकर्मियों की सुबह उपस्थिति का समय बढ़ाया जाए। वार्ड 13 की निर्दलीय पार्षद नम्रता संजय सिंह ने कहा है कि ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। वार्ड में सफाई के लिए पहुंचने का समय सुबह पांच बजे का है। इसके लिए वह दूसरे वार्डों में अपने घर से एक घंटे पहले ही उठकर तैयार होते हैं। 

Read Alsow: Rewa: एयरपोर्ट के लोकार्पण को लेकर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया से मिले उप मुख्यमंत्री

कई कर्मचारी हुये बीमार
इस भीषण ठंड में लगातार कई कर्मचारी बीमार भी हुए हैं। ऐसे में हार्ट अटैक और लकवा जैसी आशंका भी बनी रहती है। इस कारण सभी वार्डों में कर्मचारियों के सफाई प्रारंभ करने का समय सुबह के सात बजे के बाद रखा जाए। इनदिनों आमजन भी देर से सड़कों पर निकलते हैं इस कारण किसी को असुविधा भी नहीं होगी। पार्षद ने कहा है कि ठंड के समय कर्मचारियों को यह सुविधा दी जाए और जब मौसम सामान्य हो जाएगा तो फिर से समय पांच बजे किया जा सकता है। यह भी कहा गया है कि ठंड का मौसम है लेकिन सफाई कर्मचारियों को कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। पार्षद की इस मांग पर सफाई कर्मचारियों ने प्रसन्नता जाहिर की है और कहा है कि जब तक भीषण ठंड है तब तक के लिए उन्हें राहत दी जानी चाहिए। 


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved