Rewa News: डॉक्टर कॉलोनी में बस्ती वालों ने चिकित्सक को दौड़ाया, पुलिस कर रही तलाश, जानिये पूरा मामला

Tuesday, 6 August 2024

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट, रीवा।  मेडिकल कॉलेज की डाक्टर कॉलोनी में मंगलवार की सुबह कचरा फेकने को लेकर कॉलोनी से लगी बस्ती वालों का विवाद हो गया। इस पर बस्ती से बड़ी संख्या मेंं लोग एकत्र होकर चिकित्सक को मारने पहुंच गये। इसे लेकर डाक्टर कॉलोनी में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई है। चिकित्सक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Rewa News: खंदो पहाड़ में फंसे दो दर्जन लोगों को पुलिस ने सुरक्षित बचाया, फिर ढावे में की खातिरदारी

चिकित्सक द्वारा लिखित शिकायत
चिकित्सक वीरभार सिंह के मुताबिक डाक्टर कॉलोनी से लगी बस्ती का रास्ता कॉलोनी से जुड़ा है। इससे बड़ी संख्या में बस्ती को लोग अक्सर खुले में शौच करते हैं और गंदगी फैलाते हैं। इस पर उन्हे मना करने पर विवाद की स्थिति बनती है। चिकित्सक द्वारा लिखित शिकायत कर रास्ता बंद करने की मांग की गई थी। लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। चिकित्सक ने बताया कि इस कालोनी में रात के दौरान भी बड़ी संख्या में लोग नशे की हालत में गुजरते हैं। यहां तक रास्तें में ऑटो खड़ा कर देते हैं जिससे विवाद की स्थिति बनती है। चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से बस्ती का रास्ता बंद करने की मांग की है।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved