रीवा सांसद के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, फूंका पुतला किया सद्बुद्धि यज्ञ, मांफी नहीं मांगते तो ...

Friday, 13 September 2024

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट, रीवा. सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान को लेकर कांग्रेस से जुड़े कई संगठन भी भड़क गए हैं। सांसद का सड़क पर विरोध शुरू हो गया है। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए सांसद मुर्दाबाद के नारे लगाए और पुतला जलाने का प्रयास किया। इस दौरान तैनात पुलिस ने बचाव करती रही और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देती रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा अगर एक सप्ताह के अंदर मांफी नहीं मांगते तो सांसद आवास का घेराव किया जाएगा। एसएसयूआई के जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि श्रीनिवास तिवारी के विरोध में किसी प्रकार की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष सत्यम मिश्रा, मानवेंद्र सिंह, शिवम मिश्रा, शशिमोल तिवारी, विमल पटेल, रविनसन साकेत, बलराम तिवारी, संजीव शुक्ला, मोहित शुक्ला, अजय सिंह, अभिषेक तिवारी, अंकित मिश्रा, संस्कार त्रिपाठी सहित सैकड़ों छात्र नेता शामिल रहे।

महिला कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

महिला कांग्रेस द्वारा रीवा सांसद की बुद्धि को शुद्ध करने के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मनकामेश्वर कोठी मंदिर पहुंची और यज्ञ कर भगवान से प्रार्थना कर भाजपा सांसद को बुद्धि और आत्मबल प्रदान करने की कामना की। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पाण्डेय ने कहा कि  रीवा सांसद का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है। वे लगातार विंध्य नायक श्रीनिवास तिवारी के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। जिससे विंध्य की जनता आहत और दुखी हो रही है। सनातन धर्म में ऐसी प्रथा है की स्वर्गरोही व्यक्ति के बारे में अनर्गल नहीं बोला जाता है। बुद्धि शुद्धि यज्ञ में शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी, संगठन मंत्री प्राची शुक्ला, महामंत्री प्रभा सोहगौरा्र सचिव ममता तिवारी, पूर्व शहर अध्यक्ष अर्चना द्विवेदी, पुष्पा द्विवेदी आदि महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं।

सांसद को ऐसा नहीं बोलना चाहिए
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने कहा कि श्रीनिवास तिवारी अब इस दुनियां में नहीं हैं। वे विंध्य के सम्मानित व्यक्ति थे, उनको ह्वाइट टाइगर के नाम से जाना जाता था। उनके नहीं रहने पर उनका नाम इस तरह घसीटना अच्छा नहीं है। रीवा सांसद को ऐसा नहीं बोलना चाहिए। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved