Rewa News: वार्ड क्रमांक 5 में उपचुनाव, भाजपा के राजीव शर्मा 645 वोट से जीते, नगर परिषद सिरमौर में कांग्रेस प्रत्याशी जीते

Saturday, 14 September 2024

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट रीवा. नगर निगम के वार्ड क्रमांक में पार्षद पद के लिए हुए उप चुनाव में भाजपा के राजीव शर्मा छोटू ६४५ वोट से जीत दर्ज कर ढेकहा के पार्षद चुन लिए गए हैं। कांग्रेस तीसरे स्थान पर एवं दूसरे पर रहे बीजेपी के बागी अरुण तिवारी रहे। शुक्रवार को हुई मतगणना के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर प्रतिभा पाल ने उनको प्रमाण दिया। उनकी जीत से भाजपा खेमें में खुशी की लहर है। वार्ड के बीजेपी पार्षद संजय सिंह के अकस्मिक निधन से यह पद रिक्त हुआ था। जिसमें बीजेपी का कब्जा बरकरार रहा। 

उपरोक्त पद के लिए ११ सितंबर को दस मतदान केन्द्रोंं में मतदान हुआ था। जिसमें कुल ५७७९ मतदाताओं में से ३२७९ मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। शुक्रवार को सुबह कड़ी निगरानी में शुरू हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा हमेशा आगे रहे। उनको कुल १६८१ मत मिले तो वहीं प्रतिद्वंदी निर्दलीय उम्मीदवार अरूण तिवारी मुन्नू को १०३६ मत प्राप्त हुए। तो वहीं विपक्षी दल कांग्रेस को मात ५४५ वोट ही मिल सके। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी ने ६४५ मतों के अंतर से मैदान मार लिया है। बता दें कि अरूण तिवारी भाजपा से बगावत करके मैदान में उतरे थे। वहीं बीजेपी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एवं पटाखे फोड़कर खुशी मनाई है। 

नगर परिषद सिरमौर में कांग्रेस प्रत्याशी जीते


नगर परिषद सिरमौर के वार्ड क्रमांक 4 में पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल सोनी विजयी हुए हैं। उनको 168 मत मिले तो वहीं भाजपा के प्रत्याशी उर्मिला हीरा सिंह को 92 एवं फिरोज खान को 34 मत प्राप्त हुए है। इस तरह कांग्रेस के प्रत्याशी को बड़ी जीत हासिल हुई। उल्लेखनीय कि पिछले चुनाव में इस वार्ड से भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली थी। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved