रीवा. अमेरिका की स्टैनफोर्ड विश्विद्यालय की ओर से बनाए गए विश्व डाटा बेस के आधार पर विश्व के शीर्ष वैश्विक वैज्ञानिकों के टॉप दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. आरएन पटेल का नाम पुन: शामिल किया गया हैं। पूर्व में 2020 में भी प्रो. पटेल का नाम इस सूची में था।
डेटाबेस में वैज्ञानिकों को स्थापित साइंस-मेट्रिक्स वर्गीकरण प्रणाली का उपयोग करके अलग-अलग वैज्ञानिक क्षेत्रों और 174 उप-क्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया हैं। अगस्त 2024 के अंत तक उनके पूरे करियर के डेटा को अपडेट किया गया है और सबसे हाल के वर्ष का डेटा शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में प्राप्त उद्धरणों की संख्या को दर्शाता हैं। प्रो. पटेल ने एमएससी, पीएचडी. व डीएससी की उपाधि इसी विश्वविद्यालय से प्राप्त की हैं। प्रो. पटेल को कई शोध परियोजनाएं (एमपीसीएसटी, यूजीसी, सीएसआईआर व डीआरडी.ओ) के शोध कार्य के विस्तार के लिए स्वीकृत कि गया। प्रो. पटेल के अब तक 165 से अधिक शोध पत्रों का प्रकाशन राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय जरनलों में हुआ है। साथ ही उन्होंने जापान, स्लोबाकिया, आस्ट्रिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, नेपाल, फ्रांस, ब्रसेल, जर्मनी, ईटली, वेटिकनसिटी व स्विट्जरलैंड की अकादमिक यात्राए की हैं। वहीं, प्रोफेसर पटेल का रिसर्च अब तक संक्रमणकालीन धातुओं, धातु-कार्बनिक संरचनाओं (एमओएफ) सुपर आक्साइड डिसम्यूटेज व एंटीडायोबेटिक व एन्टीकैन्सर के क्षेत्र में रहा
ी है। चिरहुला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकीर्ति शर्मा ने कहा कि हिंदुस्तान की जनता के लिए राहुल गांधी के परिवार ने शहादत दी है। इस दौरान कार्यकारी शहर कांग्रेस अध्यक्ष वसीम राजा, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुस्तहक खान, सहफूज खान, माजिद खान, सुनील दुबे आदि उपस्थित रहे।

No comments
Post a Comment