रीवा. भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्वए सदस्यता अभियान 2024 को लेकर जिले के सभी मंडलों की कार्यशालाए संपन्न हुई। मंडल कार्यशालाओं में २ अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की कार्य योजना बनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की मंडल समीक्षा बैठक में बनकुइंया व कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में मौजूद रहे। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि प्रथम चरण के सदस्यता अभियान में रीवा जिला टॉप टेन में शामिल है।
उन्होंने कहा कि दूसरे चरण भी हमे यह गति बनाए रखना है और अधिक सदस्य बनाने के लिए प्रयास करना होगा। कहा कि जिले में 3 लाख 78 हजार सदस्य बनाना है। इस अवसर पर ममता गुप्ता रायपुर मंडल, अशोक सिंह गहरवार गुढ मंडलए, जिला उपाध्यक्ष माया सिंह सिरमौर मंडल, मनीषा पाठक दीनदयाल मंउल, पुष्पेन्द्र सिंह डभौरा मंडल, जिला मंत्री शरद साहू अटल मंडल, प्रवीण त्रिपाठी सेमरिया मंडल, सुनील सोहगौरा गोविन्दगढ मंडल, रितेश मिश्रा मनगवां मंडल, जिला कोषाध्यक्ष संतोष तिवारी रामपुर सर्किल व लालगांव मंडल में उपस्थित रहे।
No comments
Post a Comment