रहिये अपडेट, रीवा. हिंदू उत्सव समिति धर्म परिवार द्वारा कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में आयोजित छह दिवसीय गरबा महोत्सव के तीसरे दिन डीसेंट डांस, साइनिंग, बादल एंड बादल, हिमालय, सत्यम डांस, स्टाइलिश, जय माता दी और आरकेडीसी ग्रुप सहित 23 टीमों के सैकड़ों कलाकारों ने राजस्थानी और गुजराती वेशभूषा में आकर्षक प्रस्तुति देकर उपस्थित कला प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी प्रहलाद सिंह, संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा, कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश ठारवानी, पूर्व प्राचार्य राजेंद्र सिंह, समाजसेवी राकेश सिंह, पोस्ट आफिस रीवा डिवीजन के अधीक्षक एसके राठौर ने उपस्थित रहकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने धर्म परिवार द्वारा लगातार 26 वर्षों से किए जा रहे शानदार गरबा महोत्सव के लिए समिति अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू व उनके टीम के सभी पदाधिकारी की सराहना की। कार्यक्रम के संबंध में महासचिव श्रीप्रकाश तोमर ने बताया कि गरबा महोत्सव की इस वर्ष की उपलब्धि यह रही कि जिला पुलिस बल के परिजनों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर बेहतरीन गुजराती परंपरा में गरबा डांडिया नृत्य का प्रदर्शन किया। वहीं संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राहुल ने माता जिनको याद करे वो निराले होते हैं भजन की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगो को मां के भक्ति में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम दौरान मनगवां विधायक इंजी.नरेंद्र प्रजापति परिवार सहित मंच में उपस्थित होकर कलाकारों की सराहना की। संचालन नगर अध्यक्ष अनिल मिश्रा और सांस्कृतिक सचिव राजीव वर्मा गुड्डू ने किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments
Post a Comment