रीवा. भारतीय राष्ट्रीय छात्र एनएसयूआई संगठन के जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिलने जा रही कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। हालांकि उनको देररात तक छोड़ दिया गया था। बताया गया है कि एनएसयूआई द्वारा शासन-प्रशासन से मांग की गई थी मुख्यमंत्री से मिलने का समय दिलाया जाए। लेकिन प्रशासन ने कोई पहल नहीं की। इसके बाद विवेकानंद पार्क में एकत्रित हो रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अज्ञात जगह में ले जाया गया। हालांकि बाद में उनको छोड़ दिया गया। जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से मुख्यमंत्री से अपनी बात रखना चाहते थे लेकिन पुलिस ने मिलने नहीं दिया। भाजपा सरकार में तानाशाही चल रही है। पुलिस हिरासत में लिए गए छात्रों में सत्यम मिश्रा, शिवम मिश्रा, आर्यन सिंह, प्रतीक द्विवेदी, संस्कार त्रिपाठी, विमल पटेल, संजीव शुक्ला, मोहित शुक्ला, निष्कर्ष मिश्रा, प्रांशु द्विवेदी, पवन तिवारी आदि शामिल थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments
Post a Comment