रीवा के कालेज चौराहे में दस मंजिला बनेगा आईटी पार्क, सीएम ने इसके अलावा 2690 करोड़ की नई औद्योगिक इकाइयों का किया भूमिपूजन

Thursday, 24 October 2024

/ by BM Dwivedi

 

रीवा।  रीजनल कांक्लेव
 समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई भूमिपूजन और लोकार्पण भी किए। इसमें प्रमुख रूप से शहर के कालेज चौराहे में
50 हजार वर्गफीट में बनाए जा रहे 10 मंजिला आईटी पार्क का भी भूमिपूजन किया। इसकी लागत 66.71 करोड़ रुपए है। यह भवन 45 मीटर ऊंचाई का होगा। यहां पर अभी विंध्य विकास प्राधिकरण और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का कार्यालय था। जिन्हें कुछ दिन पहले ही हटाया गया है। रीवा के चोरहटा उद्योग विहार को बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री ने औद्योगिक केन्द्र में विद्युत सब स्टेशन निर्माण का भी भूमिपूजन किया। कुछ दिन पहले ही उद्योग विहार इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव खन्ना सहित उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री से बिजली की ट्रिपिंग की समस्या बताई थी।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 21 औद्योगिक
इकाईयों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनकी कुल लागत 2690 करोड़ रुपए है। इस दौरान पीथमपुर, उज्जैन, सागर सहित कई अन्य जिलों के उद्यमियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही संवाद किया। इसमें कई ऐसे कार्यों का भूमिपूजन हुआ जो महीने भर पहले सागर के रीजनल कांक्लेव में प्रस्तावित किए गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गति बताती है कि उद्योगों की स्थापना के लिए हम कितना संवेदनशील हैं। एक उद्यमी ने बताया कि सात दिन के भीतर कागजी प्रक्रिया पूरी हुई है, जिससे वह जल्दी काम शुरू कर पा रहे हैं।

नगर निगम और एमपीआईडीसी के बीच एमओयू
मुख्यमंत्री के सामने उद्योग विहार चोरहटा में पेयजल आपूर्ति को लेकर नगर निगम के आयुक्त सौरभ सोनवणे और एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन के कार्यकारी निदेशक यूके तिवारी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। नगर निगम बाणसागर बांध से आने वाले पानी को फिल्टर करने के बाद पाइपलाइन के जरिए चोरहटा तक पहुंचाएगा। जहां से एमपीआईडीसी उद्योग विहार चोरहटा के प्लाटों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था बनाएगा। पेयजल की बड़ी समस्या थी। मीठा पानी नहीं होने की वजह से उद्योगों को स्वयं बड़ा आरओ लगाना पड़ता था लेकिन अब इस समस्या का समाधान होगा। इसी तरह सतना में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एकेएस यूनिवर्सिटी सतना तथा पर्यटन विकास निगम के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

छह विभागों का प्रमुख सचिवों ने किया प्रजेंटेशन
रीजनल कांक्लेव में छह विभागों की ओर से प्रजेंटेशन दिया गया, जिसमें विभागों के प्रमुखों ने निवेश की संभावनाएं बताते हुए कहा कि यही सही है जब मध्यप्रदेश में निवेश किया जा सकता है। जिसमें औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की ओर से प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह, एमएसएमई के सचिव एन कोठारी , आईटी के प्रमुख सचिव संजय दुबे, खनन के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला, उर्जा के एसीएस मनोज श्रीवास्तव और पर्यटन विभाग की ओर से प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने प्रजेंटेशन दिया और अपने विभागों की खूबियां बताई। 

एयरपोर्ट पर छह विमान उतरे
इसी सप्ताह लोकार्पित हुए एयरपोर्ट में बुधवार को छह विमान उतरे। जिसमें मुख्यमंत्री के अलावा एक विमान प्रमुख सचिव एवं अधिकारियों का रहा। एक विमान पुनीत डालमिया का था। एक पतंजलि ग्रुप का था। इसी तरह एक अन्य विमान भी पहुंचा था। नियमित चलने वाली एयर टैक्सी का विमान मिलाकर छह विमान आए और गए। 

रीजनल कांक्लेव की पूरी जानकारी और निवेश का आंकड़ा जानने के लिए क्लिक करे Click 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved