1008 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की तैयारी शुरू, बनेगा भव्य परिक्रमा पंडाल, झलबदरी आश्रम रीवा में 7 से 15 दिसंबर तक चलेगा कार्यक्रम

Sunday, 20 October 2024

/ by BM Dwivedi

रीवा. राष्ट्र संत सनकादिक महाराज श्रीधाम चित्रकूट के संरक्षण में विश्व कल्याण के लिए झलबदरी आश्रम रीवा में 7 से 15 दिसंबर श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी आयोजकों द्वारा शुरू कर दी गई है। बताया गया कि यज्ञ मंडप को बनाने के लिए कारीगर राजस्थान एवं पंजाब से पहुंच चुके है। वहीं सिरकी और बांस असम से आया है तथा बल्ली पंजाब मंगाई गई है। इस मौके पर महाराज ने बताया कि यज्ञ शुद्ध होने की क्रिया है। इससे शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक शांत प्राप्त होती है। देवताओं से सीधा संबंध स्थापित होता है। आधुनिक विज्ञान भी यज्ञ से होने वाले चमत्कारिक लाभ एवं परिणामों की अनुशंसा करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को यज्ञ में भाग लेकर विश्व कल्याण में सहभागिता निभाएं। यज्ञ की व्यवस्था का कार्य देख रहे सरपंच महापरिषद के अध्यक्ष राजकुमार सिंह तिवारी ने बताया कि यज्ञ की तैयारी शुरू है, जिसे एक माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। 


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved