रीवा ढेकहा तिराहे में बाइक और पिकअप वाहन की टक्कर में एक युवक की मौत, पार्षद गंभीर रूप से घायल

Saturday, 21 December 2024

/ by BM Dwivedi

रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ढेकहा तिराहे में बीती रात बाइक और पिकअप वाहन की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं इस घटना में वार्ड क्रमांक चार के पार्षद भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। 

परिजनों के मुताबिक देर रात मंडी से बाइक पर में सवार होकर पार्षद वार्ड क्रमांक चार के दारा सिंह अपने साथी भैयन कोल व एक अन्य के साथ वापस चुरहट थाना क्षेत्र के खैरा बस्ती अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने भैयन कोल को मृत घोषित कर दिया। वहीं दारा सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि एक अन्य युवक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved