रीवा. गायत्री परिवार रीवा द्वारा 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन 15 से 18 दिसंबर तक गायत्री शक्तिपीठ रीवा में किया जा रहा है। महायज्ञ के शुभारंभ पर रविवार को शहर में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जो गायत्री मंदिर परिसर से शुरू होकर रीवा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए समाज में एकता, संस्कृति और आध्यात्मिकता का संदेश देते हुए पुन: गायत्री मंदिर झिरिया पहुंची। जहां पर कलश यात्रा का समापन किया गया और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद महायज्ञ की शुरूआत की गई।
शहर में निकाली गई कलश यात्रा में महिलाएं एवं पुरूष पीत परिधान में शामिल हुए। गायत्री परिवार के जोन समन्वयक प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि महाययज्ञ के दौरान जन्म दिवस, विवाह दिवस, पुंसवन, नामकरण संस्कार जैसे धार्मिक संस्कार नि:शुल्क संपन्न होंगे। जिसमें श्रद्धालु भाग लेकर संस्कार कराएं और यज्ञ में हवन कर पुण्य लाभ प्राप्त करें। कलश यात्रा में प्रमुख रूप से रामचंद्र गायकवाड़ व्यवस्थापक गायत्री शक्तिपीठ भोपाल, प्रमोद सिंह प्रमुख ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ रीवा, एसपी मिश्रा, रवीन्द्र सिंह, ऋषिकेश तिवारी, देवेंद्र द्विवेदी, राजेश शर्मा, राजकुमार नामदेव, अभिमन्यु सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल हुए।
No comments
Post a Comment