रीवा. पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में अचानक बदलाव मंगलवार को देखा गया। सुबह के समय घने बादल और कोहरे के कारण कड़कड़ाती ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया। हालांकि, दोपहर में सूर्य के निकले से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते-होते शीत लहर के कारण पारा तेजी से गिरने लगा। इस बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई और यह 18 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है और संभावना जताई है कि यह स्थिति 22 जनवरी तक बनी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ पिघलने के कारण बर्फीली हवाएं प्रदेश से होकर गुजर रही हैं, जिससे ठंड में और बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री था, वहीं मंगलवार को यह 18 डिग्री पर आ गया। हालांकि, बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 10.5 डिग्री पर पहुंच गया है।
शीतलहर को देखते हुए अब किसानों को पाले का डर सता रहा है। दरअसल, न्यूनतम व अधिकतम तापमान के बीच कोहरे से दलहनी फसलों के फूल नष्ट हो रहे हैं। आगमी दो-तीन दिन तक यही हालात रहे तो फसल सूखने लगेगी। शीतलहर को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने फसलों में नमी बनाए रखने के लिए सिंचाई की सलाह दे रहे हैं।
बर्फीली हवाओं के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री का अंतर रहा गया है। इस कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बता दें कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री का अंतर होने के बर्फ जमने की स्थिति बनने लगती है।
No comments
Post a Comment