रीवा. जवा में यूनियन बैंक की शाखा में स्व सहायता समूह की महिलाओं का आज आक्रोश देखने को मिला। यहां परेशान होकर समूह की महिलाओं ने शाखा प्रबंधक और बैंक के जि़म्मेदार अधिकारियों पर तानाशाही और मनमानी का आरोप लगाया। इस दौरान स्व सहायता समूह की सैकड़ों महिलाओं ने यूनियन बैंक शाखा जवा का घेराव करते हुए शाखा प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी भी की। सैकड़ों महिलाओं के साथ विद्या सहायता समूह की अध्यक्ष अर्चना सिंह ने बताया कि जब से शाखा प्रबंधक बसंत कुमार आए हैं तब से बैंक में किसी भी प्रकार का काम नहीं हो रहा है। आरोप लगाया गया है कि समूह की महिलाएं बैंक का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। साथ ही बैंक के अधिकारी सुनील सारंग भी ग्राहकों के साथ तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाएं जब बैंक आती हैं तो बैंक के कर्मचारी सर्वर ना होने और आज नहीं कल आना कह कर लटकाते रहते हैं। महिलाओं ने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो, बैंक में ताला लगाकर यहीं अनशन करेंगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments
Post a Comment