मैहर की अंजना 26 जनवरी को अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत किलिमंजारो पर फहराएंगी तिरंगा

Saturday, 18 January 2025

/ by BM Dwivedi

मैहर जिले की अमरपाटन तहसील के बेंदुरा कला गांव की रहने वाली पर्वतारोही अंजना सिंह 26 जनवरी को अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत किलिमंजारो पर तिरंगा फहराएंगी। इस महत्वपूर्ण मिशन के लिए वे शनिवार को मैहर से रवाना हो गईं। बतादें कि अंजना के लिए यह पहला अंतरराष्ट्रीय मिशन है। इससे पहले उन्होंने 19 जुलाई 2024 को लद्दाख सीमा पर स्थित 6 हजार 11 मीटर ऊंची शिनकुन पर्वत की चोटी पर तिरंगा फहराया चुकी हैं। इसके अलावा 20 मई 2024 को मनाली में 15 हजार फीट ऊंची फ्रेंडशिप पीक पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराने का गौरव हासिल कर चुकी हैं। अंजना का अगला लक्ष्य दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करना है, जिसकी तैयारियों में वे जुटी हुई हैं।

बतादें कि अंजना एक किसान की बेटी हैं। इस सफलता के पीछे उनके गुरु एडवोकेट शिवेंद्र सिंह बघेल और भाई ब्रजेश सिंह का अहम योगदान है। आर्थिक तंगी के दौर में इन दोनों ने ही पर्वतारोहण के लिए आवश्यक संसाधन जुटाए। उनके माता-पिता सियावती और राजेश सिंह ने भी हर कदम पर उनका साथ दिया। अफ्रीका रवाना होने से पहले पूर्व राज्य मंत्री राधा सिंह और विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने मैहर में अंजना का विशेष सम्मान किया। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved