रीवा से भोपाल के बीच चलने वाली रेवांचल एक्सप्रेस यानी रानी कमलापति ट्रेन में एक शराबी शख्स द्वारा यात्री के साथ मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। जिसमे दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो रानी कमलापति ट्रेन का है। जिसमें शराबी शख्स द्वारा ट्रेन में सवार यात्री के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मारपीट करने वाला शख्स रीवा नगर निगम का ही एक इंजीनियर बताया जा रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि 'रहिये अपडेट' नहीं करता है। लेकिन जिस प्रकार से ट्रेन के भीतर शराब के नशे में उत्पात मचाते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया, वह रेलवे प्रबंधन के लिए बेहद ही चिंतनीय विषय है।
बतादें कि ट्रेन में शराब पीकर चलना या ट्रेन में शराब पीना पूरी तरह से प्रतिबंधित है बावजूद इसके वायरल हुए वीडियो में एक शख्स शराब के नशे में ट्रेन की बोगी के भीतर ना सिर्फ उत्पात मचाता नजर आ रहा है बल्कि यात्री के साथ मारपीट भी की है। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाला शख्स रीवा से ही सतना पहुंचने के बाद स्टेशन में उतर गया और वहीं मारपीट की। घटना के दौरान बोगी में अफरातफरी का माहौल निर्मित रहा। फिलहाल इस घटना के बाद रेल प्रबंधन पर तरह-तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो को रेल प्रबंधन संज्ञान में लेता है।


No comments
Post a Comment