दीपक की अनूठी देश सेवा, 17 साल से तिरंगे की कर रहे मुफ्त ड्राई क्लीनिंग, जानिए कहां से मिली प्रेरणा

Sunday, 26 January 2025

/ by BM Dwivedi

सतना में एक अनूठी देश सेवा देखने को मिली है। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर ड्राई क्लीनिंग की दुकान चलाने वाले दीपक रजक 17 साल से यह देश सेवा कर रहे हैं। उनकी दुकान में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज की ड्राई क्लीनिंग बिलकुल मुफ्त की जाती है।

दीपक ने इस परंपरा के साथ अपने दादा की विरासत सम्हाली है। इस बार भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक सप्ताह में उन्होंने करीब 20-25 तिरंगों की ड्राई क्लीनिंग की, जिसके लिए उन्होंने एक भी पैसा नहीं लिया। बतादें कि सामान्यतः एक कपड़े की ड्राई क्लीनिंग के लिए 100 से 1500 रुपए तक चार्ज किया जाता है। इसमें ढाई से तीन घंटे का समय लगता है।

दीपक के मुताबिक तिरंगे की ड्राई क्लीनिंग में एक घंटे का समय और करीब 50 रुपए का खर्च आता है, लेकिन दीपक इसे गौरव का विषय है। वह कहते हैं, "जिस तिरंगे की आन-बान और शान की रक्षा के लिए हमारे सैनिक देश की सरहद पर 24 घंटे तैनात रहते हैं, उनके इस जज्बे के सामने मेरा योगदान बहुत छोटा है। राष्ट्रीय ध्वज की सेवा का यह अवसर कौन छोड़ना चाहेगा?"

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved