सिंगरौली में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद बवाल, गुस्साई भीड़ ने 11 वाहनों को किया आग के हवाले, देखिये video

Saturday, 15 February 2025

/ by BM Dwivedi

सिंगरौली में हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद बवाल मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने 5 बसों और 3 ट्रकों समेत 11 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। एक बस और एक ट्रक में तोड़फोड़ भी की गई है। हालात को देखते हुए 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं। खुद कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला और एसपी मनीष खत्री भी मौके पर डेट हुए हैं। 

बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे बधोरा गांव में एसआर पावर कंपनी के गेट के पास हुई। जानकारी के मुताबिक जिन वाहनों में आग लगाई गई वो अडानी की कोलमाइंस और पावर कंपनी के हैं। ये वाहन कोल परिवहन और कर्मचारियों को लाने-ले जाने के काम में लगे थे। गुस्साए ग्रामीणों ने बस में सवार लोगों को उतारकर उनमें आग लगाई।

वारदात के बाद पावर प्लांट में रात भर काम बंद रहा। बसों में आग लगने से सुबह की शिफ्ट वाले कर्मचारी नहीं आए। इसके कारण शनिवार को भी काम बंद रहा। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम बैढ़न अस्पताल में कराया गया। 

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे अमिलिया के जंगल में सड़क हादसा हुआ। अमिलिया कोयला खदान से कोयला लोड करके कोल यार्ड की तरफ जा रहे एक ट्रेलर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक भी बेकाबू होकर पलट गया। सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदोरिया के अनुसार, घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

मृतकों की पहचान राम लालू यादव और राम सागर प्रजापति के रूप में हुई है। दोनों युवक स्थानीय निवासी थे हादसे के बाद स्थानीय लोग ने जमकर हंगामा किया। बवाल की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रित किया गया है।

सिंगरौली के डीएम चंद्रशेखर शुक्ला और पुलिस अधीक्षक मनोज खत्री ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि गुस्साई भीड़ ने जिन सात बस समेत 11 वाहनों में आग लगाई वे उसी कोल माइंस कंपनी के हैं जिसके लोडर ट्रक से हादसा हुआ। यह वाहन कोयला परिवहन और कोल माइंस में काम करने वाले कर्मचारियों को लाने ले जाने के काम में लगे थे।

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनोज खत्री ने बताया कि अमिलिया कोयला खादान से कोयला लोड कर कोल यार्ड की तरफ जा रहे एक हाइवा ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो युवक करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों के परिवार के कुछ सदस्य समेत स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो कुछ ही समय में हिंसक हो गया। एसपी खत्री ने बताया कि इलाके में कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई। क्योंकि भीड़ ने सात बसों समेत 11 वाहनों को आग लगा दी। पुलिस ने बबाल करने और वाहनों में आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ उचित कार्यवाही की बात कही है।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved