रीवा। नहर में पानी नहीं पहुुंचने के विरोध में किसानों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए सड़क मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। देवास गांव में जुटे किसानों ने जमकर नारेबाजी की। यह आंदोलन भारतीय किसान यूनियन टिकैत के किसान नेता अखिलेश पटेल के अगुआई में किया गया। किसानों ने कहा कि पिछले 4 वर्ष से नहर में पानी नहीं पहुंच रहा है, संकट यह हो चुका है कि जो सरकारी नल है वह बंद हो चुके हैं जिससे सिंचाई के साथ पीने के लिए पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, इसके बावजूद भी नहर में न तो पानी छोड़ा ज रहा है और न ही बन्द पड़े सरकारी नलों की मरम्मत कर चालू किया जा रहा है। इस दौरान एसडीएम और जलसंसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नहर में पानी छोड़ने का आश्वासन दिया। इस दौरान अखिलेश पटेल, दलप्रताप पटेल, बृजमोहन पटेल, अतुल दुबे, विकास पटेल, नीरज पटेल, विकास विश्वकर्मा, अंकित पटेल, बबलू विश्वकर्मा, मनीष पटेल मोहम्मद कलाम, धर्मेन्द्र पटेल, आदर्श पटेल, प्रवीण कुमार, राहुल, छोटेलाल, राम नरेश, भोला प्रसाद, विजय पटेल, भाईराम, सिद्ध मुनि पटेल आदि मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments
Post a Comment