Rewa News: वायरल वीडियो में शराब पीने वाले पटवारी ने किए बड़े-बड़े दावे, एसडीएम ने किया निलंबित
रीवा। एसडीएम मनगवां प्रभाशंकर त्रिपाठी ने टिकुरी 32 हल्का के पटवारी जयलाल प्रजापति को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। सार्वजनिक स्थल पर मद्यपान तथा धूम्रपान करने एवं अभद्र आचरण करने पर यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में प्रजापति का मुख्यालय तहसील कार्यालय मनगवां रहेगा। नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। पटवारी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कुछ साथियों के साथ शराब पीते हुए नजर आ रहा था। साथ ही यह दावा भी कर रहा था कि वह बिना रुपयों के कोई काम नहीं करता और दस हजार रुपए मिलने पर बड़े से बड़ा काम निबटा सकता है। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और कलेक्टर के पास तक पहुंचा। जहां से कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।
0000000000
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments
Post a Comment