सतना में CM कन्या विवाह में 77 साल के दूल्हे की 19 वर्ष की दुल्हन!

Saturday, 1 March 2025

/ by BM Dwivedi

 


सतना जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 19 वर्ष की लड़की से 77 वर्ष के बुजुर्ग का विवाह कागजों में संपन्न करा दिया गया। मामला वायरल होते ही नगर निगम प्रशासन ने इसे लिपि त्रुटि बताया है। कहा है कि 19 वर्ष की दुल्हन है और 27 वर्ष का दूल्हा, टाइपिंग मिस्टेक होने की वजह से ये गलती हुई है। बतादेंकि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पूरे प्रदेश में पंजीयन कराए जा रहे हैं। सतना जिले में भी नगर निगम प्रशासन द्वारा इस योजना के अंतर्गत 195 जोड़ों के विवाह संपन्न कराने के लिए रजिस्ट्रेशन पूरे कर लिए गए हैं। लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान सतना में रजिस्ट्रेशन सूची में 19 वर्षीय दीपा कुमारी चौधरी का विवाह 77 वर्षीय बुजुर्ग वीरेंद्र कुमार साकेत के साथ दिखाया गया है। डिप्टी कमिश्नर भूपेंद्र परमार ने बताया कि यह मामला हमारे संज्ञान में आया है। जांच की गई तो पता चला कि टाइपिंग मिस्टेक थी। इसी कारण 27 की जगह 77 हो गया। फिलहाल इसको सुधार लिया गया है।

मामला प्रकाश में आते ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। मामले पर जांच के बाद नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह मात्र एक टाइपिंग मिस्टेक थी। इसमें वीरेंद्र कुमार साकेत की वास्तविक उम्र 27 वर्ष के बजाय गलती से 77 वर्ष दर्ज हो गई थी और इस गलती को टाइपिंग मिस्टेक मानते हुए प्रशासन ने तुरंत सुधार कर लिया। वहीं इस मामले पर सतना नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर भूपेंद्र परमार ने बताया कि यह मामला हमारे संज्ञान में आया है। जांच की गई तो पता चला कि टाइपिंग मिस्टेक थी। इसी कारण 27 की जगह 77 हो गया। फिलहाल इसको सुधार लिया गया है।



No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved