Rewa News: गोबर व मूत्र से बनने वाले उत्पादों का विक्रय कर गौवंश वन्य विहार को बनाया जाएगा पूर्णत: आत्मनिर्भर

Monday, 3 March 2025

/ by BM Dwivedi

Deputy Chief Minister inaugurated the administrative building in Gauvansh Vanya Vihar: रीवा में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि बसामन मामा गौवंश वन्य विहार गौ सेवा का आदर्श स्थल बनेगा। गौवंश वन्य विहार में अधोसंरचना व विकास के अधिकतर कार्य पूर्णता की ओर हैं। गौवंश वन्य विहार में संरक्षित गौवंश के गोबर व मूत्र से बनने वाले उत्पादों का विक्रय कर इसे पूर्णत: आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इस मौके पर शुक्ल ने एक करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया। 

गौ कार्यालय के नवनिर्मित हाल में समीक्षा बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ने गौवंश वन्य विहार में शेष कार्यों की विभागवार जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि गौवंश वन्य विहार में जल की निर्बाध आपूर्ति होती रहे इसलिए आवश्यक है कि भूजल स्तर कम न हो। उन्होंने गौवंश वन्य विहार से लगे तालाब को नदी से भरने के निर्देश दिए। द्वितीय चरण के तहत नाला में रपटा कम स्टॉपडैम, चेकडैम तथा शेष बाउन्ड्रीवाल के निर्माण कार्य को स्वीकृत कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश बैठक में दिए गए। इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत  नीता कोल, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी, सीसीएफ राजेश राय, एसडीएम राजेश सिन्हा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved