Drug dealers association honored the Deputy Chief Minister: दवा विक्रेता संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा में दवा विक्रेताओं की अहम भूमिका है। उप मुख्यमंत्री का रीवा जिला दवा विक्रेता संघ द्वारा सम्मान किया गया। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में टीवी रोग से पीड़ित मरीजों को पूरक आहार किट भी वितरित किए।
सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में स्वास्थ्य सुविधाओं की वृद्धि हुई है। रीवा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में गंभीर रोगों का इलाज आयुष्मान कार्डधारियों को नि:शुल्क हो रहा है। कहा कि रीवा जिले में प्रतिदिन की जाने वाली जांच की रिपोर्टिंग व मॉनीटरिंग हो और यह प्रयास हो कि रीवा जिला देश में इन जाँचों में अग्रणी रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम व्यकंटेश पाण्डेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया सिंह, दवा विके्रता संघ के अध्यक्ष तरूणेन्द्र सिंह, विजय सिंह, सतीश मिश्रा सहित दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

No comments
Post a Comment