Rewa News: लीड कालेज के प्राचार्य ने किया महाविद्यालयों का निरीक्षण, -त्रों से किया संवाद, दिए की निर्देश

Monday, 3 March 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा. लीड कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रवीन्द्र नाथ तिवारी ने जिले के विभिन्न महाविद्यालयों का गत दिवस आकस्मिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेना और सुधार के लिए आवश्यक निर्देश जारी करना था। निरीक्षण के दौरान शासकीय कन्या महाविद्यालय रीवा, शासकीय महाविद्यालय मउगंज, देवतालाब, मनगवां और रायपुर कर्चुलियान पहुंचे। 

निरीक्षण के दौरान डॉ. तिवारी ने महाविद्यालयों में सार्थक एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया, कक्षाओं का संचालन और परिसरों की साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि कुछ महाविद्यालयों में इन प्रक्रियाओं में खामियां थीं, जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित प्राचार्यों को जल्द से जल्द सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए और कहा कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान डॉ. तिवारी ने कई कक्षाओं में जाकर छात्रों से सीधे संवाद किया। उन्होंने छात्रों से महाविद्यालय की शिक्षण व्यवस्था और उपलब्ध संसाधनों के बारे में फीडबैक लिया। छात्रों ने भी खुलकर अपनी समस्याओं और सुझावों को प्राचार्य के समक्ष रखा। तिवारी ने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया और उनकी बातों को गंभीरता से सुना। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved