Rewa News: शासकीय प्राथमिक पाठशाला की छत का प्लास्टर भरभरा कर गिरा, शिक्षिका गंभीर रूप से घायल

Friday, 7 March 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुराजगढ़ के आदिवासी बस्ती कटरा में शासकीय प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर अचानक भरभरा कर गिर गया। इस दौरान बच्चों को पढ़ा रही अतिथि शिक्षिका आकांक्षा दुबे उसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। शिक्षिका को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिक्षिका के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। अचेत अवस्था में उन्हें SGMH रीवा लाया गया।

जानकारी के मुताबिक मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुराजगढ़ के आदिवासी बस्ती कटरा में संचालित शासकीय प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर शुक्रवार दोपहर उस वक्त गिर गया जब क्लासरूम में अतिथि शिक्षिका आकांक्षा दुबे बच्चों को पढ़ा रही थी। इस दौरान छत का प्लास्टर अचानक भरभरा कर अतिथि शिक्षिका आकांक्षा दुबे के ऊपर गिर गया। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई है। अचेत अवस्था में उन्हें उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved