Rewa News: घर में घुसकर आधा दर्जन लोगों ने पूरे परिवार पर किया हमला, तीन गंभीर, जानिए पूरा मामला

Sunday, 23 March 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा में पुराने जमीनी विवाद के चलते एक ही परिवार के चार लोगों के ऊपर बीती देर रात घर में घुसकर प्राणघातक हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला सहित चार लोगों के ऊपर गंभीर चोटें आई है जिन्हें उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने वाले गांव के ही आधा दर्जन लोग बताए गए हैं। घटना रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कुहरा की है। घटना के संबंध में घायल प्रमोद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात करीब 1 बजे गांव के ही सरहंग घर में घुस आए और लाठी डंडे से जमकर मारपीट की। इस दौरान प्रमोद सिंह सहित उनकी पत्नी ममता सिंह, भतीजा आशीष सिंह और अजीत सिंह घायल हुए हैं।  जिसमें से तीन लोगों को उपचार के लिए रीवा  के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जबकि ममता सिंह प्राथमिक उपचार के बाद थाने पहुंची हैं। प्रमोद सिंह ने बताया कि गांव के ही एक परिवार से उनका पुराना जमीनी विवाद चल रहा था।  इसी बात को लेकर बीती रात आधा दर्जन से ज्यादा लोग घर के अंदर घुस आए और जमकर लाठी डंडे बरसाए। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved