Rewa News: कमिश्नर ने महिला दिवस में विभिन्न क्षेत्रों की महिला प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Sunday, 9 March 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा. विश्व महिला दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में रीवा जिले में प्रशासनिक पदों तथा अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखा रही महिलाओं को पुष्पगुच्छ तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

महिलाओं को सम्मानित करते हुए कमिश्नर बीएस जामोद ने कहा कि महिला दिवस के रूप में भले ही आठ मार्च का दिन निर्धारित है, लेकिन वर्ष के सभी 365 दिन महिलाओं के सम्मान के लिए हैं। परिवार और समाज में नारी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। सशक्त और जागरूक नारी से ही सशक्त समाज और देश का निर्माण होगा। समारोह में ममता नरेन्द्र सिंह, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास ऊषा सिंह सोलंकी, लेखिका सपना सिंह, डॉ. महेश शुक्ला, डॉ. मंजू मिश्रा, बघेली लोक गायिका मणिमाला सिंह, डॉ अंजना सिंह, बहन निर्मला दीदी, प्रीति द्विवेदी अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी, संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी तथा बड़ी संख्या में महिला अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं अन्य क्षेत्रों की महिलाएं उपस्थित रहीं। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved