रीवा जिले के सगरा थाना क्षेत्र में रसोई घर के सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग जुलस गए। गंभीर रूप से घायल हुई पांच साल की एक बच्ची को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। जबकि परिवार के अन्य सदस्यों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई। सिलेंडर में आग लगने की यह घटना शनिवार की देर शाम ग्राम बक्छेरा में हुई। जहां रहने वाले बंसल परिवार के घर में खाना बनाने के लिए जैसे ही चूल्हे में लाइटर जलाया गया तभी आग भड़क उठी, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और सिलेंडर ब्लास्ट होने की एक बड़ी घटना टल गई।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बक्छेरा गांव में रहने वाले बंसल परिवार के घर में बीती शाम सिलेंडर में गैस रिसने की वजह से आग भड़क उठी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद बंसल परिवार के छह सदस्य आग की चपेट में आकर झुलस गए। जिनमें पांच वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर बताई गई है। हालांकि इस घटना के दौरान आसपड़ोस के लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और सिलेंडर ब्लास्ट होने की एक बड़ी घटना टल गई।
फिलहाल हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई 5 साल की बच्ची का उपचार संजय गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में कराया जा रहा है। जबकि परिवार के अन्य सदस्यों का प्राथमिक उपचार कर अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
No comments
Post a Comment