सतना के भरहुत नगर में गुरुवार रात करीब 10 बजे एक बड़ा हादसा टल गया, जब पृथ्वीराज शोरूम के सामने खड़ी एक कार (MP 19 CA 9518) पर अचानक पेड़ गिर गया। कार में बैंककर्मी दीपक निगम अपनी मां, मौसी, बहू और एक साल के नाती के साथ सवार थे। आसपास मौजूद लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सौभाग्यवश, किसी को चोट नहीं आई, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के मुताबिक, बारिश के कारण पेड़ की जड़ कमजोर होने से यह हादसा हुआ। घटना के समय न बारिश थी और न ही तेज हवाएं चल रही थीं। पेड़ गिरने से भरहुत नगर में ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना मिलते ही नगर निगम की अतिक्रमण शाखा की टीम मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद पेड़ को हटाकर क्षतिग्रस्त कार को निकाला गया। नगर निगम के कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह ने बताया कि पेड़ को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।
No comments
Post a Comment